जम्मू से आजा मेरी वैष्णो देवी मईया

माँ जम्मू से आजा, मेरी वैष्णो देवी मईया,
तेरे चरण की धुल मिले तो, चल जाए जीवन नईया,
हो जय हो शेरोवाली, ऊँचे डेरोवाली।।

दिन रैन मैं तुझे पुकारू,
कब से तेरी राह निहारु,
सुना है तू सुनती है, घावों को तू भरती है,
मेरे जीवन को बना दे, मेरी मेहरोवाली मईया,
तेरे चरण की धुल मिले तो, चल जाए जीवन नईया,
हो जय हो शेरोवाली, ऊँचे डेरोवाली.....

सब खेल तुम्हारे मईया,
माँ तुम जीवन की खिवैया,
तुमसे प्रीत लगाई, मेरी बिगड़ी बात बनाई,
तेरा मैंने प्यार है पाया, ओ मेरी अम्बे मईया,
तेरे चरण की धुल मिले तो, चल जाए जीवन नईया,
हो जय हो शेरोवाली, ऊँचे डेरोवाली.....

download bhajan lyrics (892 downloads)