मां को हम चाहते हैं ऐसेmaa ko hum chahte hai aise


मां को हम चाहते हैं ऐसे, मरने वाला कोई हो,,,
मरने वाला कोई जिंदगी चाहता हो जैसे,
मां को हम चाहते हैं ऐसे.....

मेरी मैया को टीका पहना दो,
टीका ही नहीं,, बिंदिया से सजा दो ऐसे,
मां को हम चाहते हैं ऐसे......

मेरी मैया को हरवा पहना दो,
हरवा ही नहीं,, माला से सजा दो ऐसे,
मां को हम चाहते हैं ऐसे.....

मेरी मैया को कंगना पहना दो,
कंगना ही नहीं,, मेहंदी से सजा दो ऐसे,
मां को हम चाहते हैं ऐसे.....

मेरी मैया को पायल पहना दो,
पायल ही नहीं,, महावर से सजा दो ऐसे,
मां को हम चाहते हैं ऐसे.....

मेरी मैया को लहंगा पहना दो,
लहंगा ही नहीं,, चुनरी से सजा दो ऐसे,
मां को हम चाहते हैं ऐसे.....

मेरी मैया को हलवा खिला दो,
हलवा ही नहीं,, छोले से झिका दो ऐसे,
मां को हम चाहते हैं ऐसे......

download bhajan lyrics (868 downloads)