अब तो लेलो ख़बर अपने बच्चो की मांab to lelo khabar apne bachhon ki maa


अब तो लेलो खबर अपने बच्चा की मां,
तेरा यूं रुठ जाना गजब ढा गया,
कब से बैठे हैं दर पे यह आशा लिए,
तेरा मंदिरों से जाना गजब ढा गया.....

तेरे मंदिरों में जोत जगाई सदा,
तेरे नाम मे सुरती लगाई सदा,
आज बिगड़ा नसीबा बना दे मेरा,
तेरा मुझको भुलाना गजब ढा गया,
अब तो ले लो खबर.....

तेरे जैसा,, तेरे जैसा नहीं कोई दानी हे मां,
नहीं जग में तेरा कोई सानी है मां,
यह नसीबा मेरा, तेरी रहमत हुई,
तेरे चरणों में आना मुझे भा गया,
अब तो ले लो खबर....

हर नजर उठ रही, मां तुम्हारी तरफ,
तुमने देखा ना अब तक हमारी तरफ,
ईश्वर से भूल जो हुई है उसे माफ कर,
तेरा मुझ को रुलाना गजब ढा गया,
ले लो खबर अपने बच्चे की मां,
रूठ जाना गजब ढा गया.....

download bhajan lyrics (966 downloads)