तेरे नाम की महिमा भारी tere naam ki mahima bhari


तेरे नाम की जग में महिमा है भारी,
शेर सवारी मां शेर सवारी,
विनती सुन लो हे जग महतारी,
शेर सवारी मां शेर सवारी.....

माथे का तेरे तेज निराला,
चांद और सूरज मांगे उजाला,
पवन आके दर तेरे दे वे बुहारी,
शेर सवारी मां शेर सवारी.....

महिषासुर से दानव मारे,
रक्तबीज से दुष्ट संघारे,
खंडा खप्पर मुंडमाला धारी,
शेर सवारी मां शेर सवारी......

शीश मुकुट कानों में कुंडल,
जगमग तेज करें मुख मंडल,
दिल में तेरे मैया ममता भारी,
शेर सवारी मां शेर सवारी.....

ईश्वर को मैया तेरा सहारा,,
जिसने निशदिन तुझे ही पुकारा,
कर दे करूणा जाऊं बलिहारी,
शेर सवारी मां शेर सवारी......

जय माता की

download bhajan lyrics (848 downloads)