हारे का सहारा मेरा श्याम सांवरा haare ka sahara mera shyam sanwra


हारे का सहारा मेरा श्याम सांवरा,
जिसने भी संकट में तुझको पुकारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा......

आये रोज़ दर पे लाखों सवाली,
दर से तुम्हारे कोई जाता ना खाली,
सबका नसीब बाबा तुमने संवारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा......

खाटू का राजा है तू लखदातार है,
तेरी शरण में झुकता सारा संसार है,
कितना है सुन्दर देखो खाटू का नज़ारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा......

तेरी अदा पे बाबा हम भी क़ुर्बान है,
नाम से तेरे बाबा मेरी पहचान है,
राणा है बाबा तेरी आँखों का तारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा......

download bhajan lyrics (835 downloads)