जय जय भोले बाबा तेरा ही सहारा

जय जय भोले बाबा, तेरा ही सहारा,
भक्तो ने तुम्हे मिलके पुकारा........

जैसे बचाये अपने मारकंडे को काल से,
आस लगाए बैठा भक्त महाकाल से,
इस जगत के तुम,, एक ही सहारा,
भक्तो ने तुम्हे बाबा पुकारा,
जय जय भोले बाबा......

संकट पड़ा तेरे भक्त पे बाबा,
कष्ट निवारण कीजिये भक्तो का बाबा,
मैं तो भक्त हु,, भोला तुम्हारा,
भक्तो ने तुम्हे बाबा पुकारा,
जय जय भोले बाबा......

श्रेणी
download bhajan lyrics (735 downloads)