कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे kehte hai duniya wale tum ho haare ke sahare


आया हार कर के बाबा दर मैं तुम्हारे,
बाबा दर मैं तुम्हारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के...........

सुनता हूँ देवों में है तू देव निराला,
जो भी शरण में आये किस्मत का खुलता ताला,
कर दो दया की दृष्टि बाबा बालक हम हैं तिहारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के...........

नैना मिला के बाबा नैनो से जादू करते,
शब्दों की ना ज़रूरत नैनो से दिल की पढ़ते,
लगता है अब तो बाबा संकट हरेंगे सारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के...........

अब तो शरण तुम्हारी मैं उम्र भर रहूँगा,
चरणों की तेरे सेवा दिन रात मैं करूँगा,
नैया भंवर में मेरी कर दो इसे किनारे,
कहते हैं दुनिया वाले तुम हो हारे के सहारे,
तुम हो हारे के सहारे,
आया हार कर के...........

download bhajan lyrics (1018 downloads)