बाबा श्याम के दरबार मची रे होलीbaba shyam ke darbar machi holi


बाबा श्याम के दरबार में मची है होली बाबा श्याम के,
नंदलाल के दरबार मची है होली नंदलाल के....

के मन लाल गुलाल उड़ता है,
के मन केसर कस्तूरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....

सो मन लाल गुलाल उड़त है,
दश मन केसर कस्तूरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....

कितने बरस के कुवर कन्हैया,
कितने बरस की है राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....

8 बरस के कुमार कन्हैया,
16 बरस की है राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....

कौन गांव के हैं कुमर कन्हैया,
कौन गांव में की है राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....

नंद गांव मुकेश कुमर कन्हैया,
बरसाने की राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली

सिंगर व लिरिक्स.. नवरत्न पारीक सुजानगढ़ 9887140192
जय श्री श्याम

download bhajan lyrics (752 downloads)