शिव रटो शिव रटो , शिव रटो रे

शिव रटो शिव रटो, शिव रटो रे
छोड़ दे कपट मन हरी जपो रे
कहां रहे नन्दी बाबा, कहां रहे गणेश-2
कहां रहे भोले बाबा जोगी बाला भेष-2
शिव रटो शिव रटो.......
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे

जंगल रहे नन्दी बाबा मन्दिर रहे गणेश-2
ऊँचे पर्वत भोले बाबा जोगी बाला भेष-2
शिव रटो शिव रटो..........
छोड़ के कपट मन हरी जपो रे

क्या खावे नन्दी बाबा क्या खावे गणेश-2
क्या खावे भोले बाबा जोगी बाला भेष-2
शिव रटो शिव रटो.......
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे                              घास खावे नन्दी बावा लड्डू खावे गणेश-2
भांग धतुरा भोले बाबा जोगी बाला भेष-2
शिव रटो शिव रटो........
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे

क्या देवे नन्दी बाबा क्या देवे गणेश-2
क्यादेवे भोले बाबा जोगी बाला भेष-2
शिव रटो शिव रटो ........
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे

शक्ति देवे नन्दी बावा भक्ति देवे गणेश-2
मुक्ति देवे भोले जोगी बाला भेष-2
शिव रटो शिव रटो..........…
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे-3
श्रेणी
download bhajan lyrics (97 downloads)