मैं तो लाई हूँ दाने अनार केmain to lai hu dane aanar ke meri maiya ke no din bahaar ke


मैं तो लाई हूँ दाने अनार के,
मेरी मैया के नौ दिन बहार के,

टैंट वाले तेरा क्या जाएगा,
मेरी मैया का पंडाल बन जाएगा,
मैं तो लाई हूँ....

हलवइया तेरा क्या जाएगा,
मेरी मैया का भोग बन जाएगा
मैं तो लाई हूँ....

कपड़े वाले तेरा क्या जाएगा,
मेरी मैया का चोला बन जाएगा,
मैं तो लाई हूँ....

सोने वाले तेरा क्या जाएगा,
मेरी मैया का हरवा बन जाएगा,
मैं तो लाई हूँ....

फूल वाले तेरा क्या जाएगा,
मेरी मैया का श्रन्गार बन जाएगा,
मैं तो लाई हूँ....

download bhajan lyrics (1967 downloads)