चलो चलिए बड़ी खेर माई विराजी भान तलैया जबलपुर में
अरे ए मोरी मैया, जल धारण के आवे सभी
लगी भक्तों की लंबी कतार
विराजी भान तलैया जबलपुर में
अरे ए मोरी मैया, भैरव हनुमत संघे खड़े
उनकी महिमा है अपरंपार विराजी
भान तलैया जबलपुर में,,
अरे ए मोरी मैया, बोवें जवारे मढ़ में तोरे,,
चली जोगन लटें छिटकाय विराजी भान तलैया जबलपुर में,,
अरे ए मोरी मईया, होवे आरती मढ़ में तोरे
बजे शंख नगाड़ा के संग
विराजी भान तलैया जबलपुर में,,
अरे ऐ मोरी मईया, विष्णु तोरे गुणगान करे
दे दो स्वर को अभय वरदान,,
विराजी भान तलैया जबलपुर में...
गायक विष्णु सोनी जबलपुर