राधा रानी से मेरी मुलाकात हो गयी

राधा रानी से मेरी मुलाकात हो गयी,
सावरे से मिलने की बात हो गयी,

वृन्दावन गोकुल में रहते कहा हो,
अपना बताओ मुझे रहते कहा हो,
ओ चलते चलते मुझको सारी रात हो गयी,
सावरे से मिलने की बात हो गयी,

ऐसे ना तड़पाओ मुझको प्यारे कन्हिया,
तेरे हवाले है मेरी जीवन की नैया,
ओ रोते रोते मुझको सारी रात हो गयी,
सावरे से मिलने की बात हो गयी,

प्रीतम हो मेरे मैं हूँ प्रेमी तुम्हारा,
जन्मों से रिश्ता है मेरा तुम्हारा,
मिलने की बात को तो बात हो गयी,
सावरे से मिलने की बात हो गयी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1309 downloads)