गुरु दर्शन भगवान का दर्शन

राम मिले आराम मिले
राम मिले आराम मिले
जो राम नहीं आराम नहीं
गुरु मिले भगवान मिले
भगवान मिले सो ज्ञान मिले

के जब तक रहेगी जिंदगी फुर्सत न होगी काम से
कुछ समय ऐसा निकालो प्रेम करो गुरु नाम से

गुरु गूंगे गुरु बांवरे ग़ुराँ के रहिए दास
जे गुरु भेजे नरक में मत स्वर्ग की रखिए आस

गुरु दर्शन भगवान का दर्शन सिफत में जात समाई रे
सिफत में जात समाई रे
मन में बात समाई रे
गुरु बिन ज्ञान नहीं भाई साधु मेरे गुरु ने बात बताई रे

गुरु को जबतक गुरु नहीं जाना मन की बात न पाई
जान लिया जब गुरु को साधु आप हरि हो जाई
गुरु दर्शन भगवान का दर्शन सिफत में जात समाई रे

गुरु ईश्वर में फरक ना जानो 2
गुरु ईश्वर को आन पछानो 2
गुरु सूरत भगवान की सूरत 2 गुरु ने जान कराई रे
गुरु दर्शन भगवान का दर्शन सिफत में जात समाई रे

हरदम ध्यान गुरु में रखना 2
सर को रखना चरणन में 2
गुरु कृपा का पीकर अमृत 2 मन की होगी सफाई रे
गुरु दर्शन भगवान का दर्शन सिफत में जात समाई रे

गुरु का जाप जपे जा हरदम 2
राम जपे फिर जाप तेरा 2
करता जा तू गुरु की सेवा 2 पूजे तोहे खुदाई रे
गुरु दर्शन भगवान का दर्शन मन में जात समाई रे

भजन गायक एवं लेखक  अशोक सांई पानीपत
09030204944

download bhajan lyrics (29 downloads)