शेराँ वाली आएगी मईया आएगी
धुन- मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे
मेरे, मन की कली, आज हरषाएगी, मईया आएगी ॥
मईया, आएगी, आएगी, मईया आएगी ।
मेहराँवाली, आ के मैहर, हम पे बरसाएगी, मईया आएगी ।
मेरे, मन की कली, आज हरषाएगी, मईया आएगी...
शेराँ, वाली का मैं, भवन सजाऊँगा ।
ऊँचे, आसन पे, मईया को बिठाऊँगा ॥
मेरी खुशियों से, झोली आज, भर जाएगी, मईया आएगी ।
मेरे, मन की कली, आज हरषाएगी, मईया आएगी...
मईया, रानी के मैं, चरण पखारूँगा ॥
माँ को, रुच रुच, भोग लगाऊँगा ॥
भेटें, भक्तों की, टोलियां गाएँगी, मईया आएगी ।
मेरे, मन की कली, आज हरषाएगी, मईया आएगी...
मईया, रानी को मैं, दिल की सुनाऊँगा ।
दुःख, दर्द मैं, सारे ही बताऊंगा ॥
प्यार, मुझ पे भी, भोली माँ लुटाएगी, मईया आएगी ।
मेरे, मन की, कली आज, हर्षाएगी, मईया आएगी...
मेरा, सपना यह, पूरा हो जाएगा ।
दिल, मेरा भी यह, झूम झूम गाएगा ॥
धामा, किस्मत के, तारे तेरे चमकाएगी, मईया आएगी ।
मेरे, मन की कली, आज हरषाएगी, मईया आएगी...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल