भोले बाबा रूठ मत जाना

भोले बाबा रूठ मत जाना,
मुझे आता नहीं है मनाना ॥

कोई राज पाठ ना मांगू,
कोई बड़े ठाठ ना मांगू,
अपने चरणों में दे दो ठिकाना,
मुझे आता नहीं..

मैं बना ना सका तेरा मंदिर,
बाबा बस जाओ मन के अंदर,
मेरे हृदय में कर लो ठिकाना,
मुझे आता नहीं...

बाबा सुन लो अरज एक मेरी,
मैं तो करूंगी सेवा तेरी,
चाहे दुनिया मारे ताना,
मुझे आता नहीं...

श्रेणी
download bhajan lyrics (251 downloads)