भोले की आई बारात बाराती भूत और पिशाच

भोले की आई बारात
बाराती भूत और पिशाच

देखो लग रहा भूतों का डेरा
गुरु के संग में आया है चेरा
भस्मि उड़े जैसे उड़े हैं गुलाल
भोले की आई बारात ...

आगे आगे सप्तऋषि है
पीछे पीछे देव है सारे
बीच में नाचे है बेताल
भोले की आई बारात ...

नदी पर मेरे बैठे है भोले
सब मिलकर हर हर ये बोले
नाचे हैं घूम-घूम ताल
भोले की आई बारात ...

Lyrics - ।ucky Shuk।a

श्रेणी
download bhajan lyrics (216 downloads)