भोले बाबा ने भंगिया चढ़ाई
बोल, बम भोले बम भोले, बम बम बम,
बोल, बम भोले बम भोले, बम बम बम ॥
भोले बाबा ने, भंगिया चढ़ाई,
गौरां मईया को, आफ़त आई ॥
बोल, बम भोले बम भोले, बम बम बम,
बोल, बम भोले बम भोले, बम बम बम ॥
मैंने लड्डू दिए, मैंने पेड़े दिए ॥
लड्डू पेड़े न, मन भाई,
गौरां मईया को, आफ़त आई ॥
भोले बाबा ने, भंगिया चढ़ाई...
मैं बागों गई, और कलियाँ चुनी ॥
भोले बाबा की माला बनाई,
गौरां मईया को, आफ़त आई ॥
भोले बाबा ने, भंगिया चढ़ाई...
भर के, लोटा गंगा जल, मैं ले के खड़ी ॥
मैंने दूध की, धार चढ़ाई,
गौरां मईया को, आफ़त आई ॥
भोले बाबा ने, भंगिया चढ़ाई...
मैंने छप्पन, भोग बनाए हैं ॥
भोले बाबा को भंगिया भाई,
गौरां मईया को, आफ़त आई ॥
भोले बाबा ने, भंगिया चढ़ाई...
हर हर महाँदेव
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल