बोलूंगा जय श्री श्यामlena hamari hajari har din subh ho shyam pukarao gye jo mujhko boluga jai shri shyam


लेना हमारी हाजरी लेना हमारी हाजरी,
हर दिन सुबह शाम,
पुकारोगे जो मुझको बोलूंगा जय श्री श्याम,
श्याम  जय श्री श्याम श्याम  जय श्री श्याम  श्याम जय श्री श्याम,

लिख लो नाम मेरा श्याम अपने खाथों में,
भूल ना जाना श्याम मुझको बातों में,
बालक हम तो तेरे बालक हम तो तेरे,
स्वामी हो मेरे श्याम......
पुकारोगे जो मुझको बोलूंगा जय श्री श्याम.......

एक भरोसा हमको तेरा ही सहारा है,
तुमने ही जीवन श्याम मेरा संवारा है,
छोडू़ं कैसे बोलो छोडू़ं कैसे बोलो,
मैं दर तेरा श्याम,
पुकारोगे जो मुझको बोलूंगा जय श्री श्याम,

सांस चलेगी जब तक हम तुमको ही रिजाएंगे,
झूमेंगे नाचेंगे हम भजन सुनाएंगे,
टीकम तो है सेवक टीकम तो है सेवक,
दरबारी तेरा श्याम,
पुकारोगे जो मुझको बोलूंगा जय श्री श्याम,

download bhajan lyrics (1496 downloads)