हे जग जननी कृपा करना मुझे तेरा प्यार मिल जाए

हे जग जननी कृपा करना

हे जग जननी, कृपा करना,
मुझे तेरा प्यार, मिल जाए ॥
दया करना, इन नैनों को ।
तेरा दीदार, मिल जाए ।
हे जगजननी, कृपा करना...

अगर देना, भक्ति देना,
नाम जपने, की शक्ति देना ।
जपूं मैं नाम, तेरा इतना,
कि रग रग से, ये मिल जाए ।
हे जगजननी, कृपा करना...

ऐसी मस्ती, में रंग देना,
कि रंग कोई और, ना चढ़ पाए ।
प्रकट मुझ में, तूँ यूँ होना,
कि मन का तार, मिल जाए ।
हे जगजननी, कृपा करना...

मैं जब देखूं, मैं मुख तेरा,
भूल जाऊँ, मैं दुख मेरा ।
तेरी भक्ति, को पा करके,
कली मन की, ये खिल जाए ।
हे जगजननी, कृपा करना...
जय माता दी
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

download bhajan lyrics (12 downloads)