जयकारा लगाओ माँ का दिल खोल के

जयकारा लगाओ माँ का दिल खोल के

धुन- दे लै गेड़ा
( जय जय, अम्बे ... जय जगदम्बे x॥)
जयकारा, लगाओ माँ का, दिल खोल के,
जयकारा...
( जय जय, अम्बे ... जय जगदम्बे x॥)
जयकारा, लगाओ माँ का, दिल खोल के,
जयकारे में, मिश्री का, रस घोल के...
( जय जय, अम्बे ... जय जगदम्बे x॥)

बेटी की, सुन लो माँ, करुणा पुकार ।
हर एक, जन्म मईया, पाऊँ तेरा प्यार ॥
भक्ति का, वर दे तूँ, दिल खोल के ।
भक्ति में, मिश्री का, रस घोल के...
( जय जय, अम्बे ... जय जगदम्बे ॥)
जयकारा, लगाओ माँ का, दिल...

बदलेगी, मईया मेरी, किस्मत कि रेख ।
मईया के, भजनों में, झूम के तूँ देख ॥
आएगी, मईया दिल के, पट खोल के ।
जयकारे में, मिश्री का, रस घोल के...
( जय जय, अम्बे ... जय जगदम्बे ॥)
जयकारा, लगाओ माँ का, दिल...

लाखों हैं भगत, माँ के, रूप अनेक ।
आंखों, में है करुणा ,और ममता है देख ॥
जय माता दी, जय माता दी, दिल से बोल के ।
जयकारे में, मिश्री का, रस घोल के...
( जय जय, अम्बे ... जय जगदम्बे ॥)
जयकारा, लगाओ माँ का, दिल...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल