दर्शन कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी……..Darshan kar Chali jaaungi


दर्शन कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी……..

मै तो लायी गंगा जल गागर,
चरण पखार चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी,
दर्शन कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी….

बेला चमेली के फूल मै लायी,
माला पहना कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी ,
दर्शन कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी....

गोटादार जरी वाला लहंगा,
चुनरी ओढ़ा कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी,
दर्शन कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी…..

हलवा पूरी का भोग बनाया,
भोग लगा कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी,
दर्शन कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी…..

दीप जलाने मै आये तेरे द्वारे,
आशीष पाके चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी,
दर्शन कर चली जाऊंगी मैया खोलो किवाड़ी…

download bhajan lyrics (226 downloads)





मिलते-जुलते भजन...