आज हमारे घर में मैया जी तेरा कीर्तन है

आज हमारे घर में मैया जी तेरा कीर्तन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

भक्तों की टोलियां मां को प्यारी लगे
हम भी आए यहां श्रद्धा के फूल लिए
जय जयकारा लगा लो नाम दुख भंजन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

वह घर स्वर्ग रहे जहां मां की ज्योति जले
उसके कारण सभी मैया जी पूर्ण करें
जय जय कारा लगा लो नाम दुख भंजन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

नसीबों से आई है यह शुभ घड़ी
आपके आने से मैया मेरे मन की कली है खिली
जय जय कारा लगा लो नाम दुख भंजन है
आपको आना होगा हमारा निमंत्रण है

download bhajan lyrics (186 downloads)