हो रही जय जयकार मईया जी
हो रही, जय जयकार, मईया जी, तेरे मंदिर में ॥
मंदिर में, माँ तेरे, मंदिर में ॥
भक्त, खड़े दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ॥
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
मईया, तेरे मंदिर में, ब्रह्मा जी आए ।
ब्रह्मा जी, आए संग, ब्रह्माणी को लाए ॥
वेद, पढ़े दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ।
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
मईया, तेरे मंदिर में, विष्णु जी आए ।
विष्णु जी, आए संग, लक्ष्मी माँ को लाए ॥
शंख, बजे दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ।
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
मईया, तेरे मंदिर में, शंकर जी आए ।
शंकर, जी आए संग, गौरां माँ को लाए ॥
डमरू, बजे दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ।
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
मईया, तेरे मंदिर में, राम जी आए ।
राम जी, आए संग, सीता माँ को लाए ॥
धनुष, चले दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ।
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
मईया, तेरे मंदिर में, कान्हा जी आए ।
कान्हा जी, आए संग, राधा जी को लाए ॥
मुरली, बजे दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ।
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
मईया, तेरे मंदिर में, पौणाहारी आए ।
पौणाहारी, आए संग, भरथरी जी को लाए ॥
चिमटा, बजे दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ।
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
मईया, तेरे मंदिर में, भक्त जन आए ।
भक्त जन, आए संग, ढोलक चिमटा लाए ॥
कीर्तन, करे दिन रात, मईया जी, तेरे मंदिर में ।
हो रही, जय जयकार, मईया जी...
जय माता दी
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल