सांवरे जाऊ मै कहा

मेरे सांवरे ये बता जाऊ, मै कहां
तुमसा दयालु प्रभु पाऊं मैं कहां

अपनो से ज्यादा मुझे श्याम ने संभाला है
मेरी मुश्किलों को मेरे श्याम ने टाला है
सबको लगा था हार गया हूं, तेरी कृपा से जीत गया हूं

गलती जो हुई तो मुझे डाट लगाया है
पिता बनके तुमने मुझपे प्यार लुटाया हैं
बिगड़ी हुई को पल में बनाए, गिरने से पहले मुझको उठाएं

स्वर एवं गीत
आशीष चित्रवंशी

download bhajan lyrics (299 downloads)