जय-जय शेरा वाली माँ जय- जय जोता वाली माँ
तेरी है जग में शान निराली २ तू ही दुर्गा काली माँ
जय- जय शे...।
शेरों की करती माँ सवारी लगती माँ भक्तों को प्यारी २
नवरात्रों में घर-घर जाके कंजक रूप दिखती माँ
ममता मई माँ शेरावाली २ तू ही दुर्गा काली माँ
जय- जय शे...।
सूरज चाँद सितारे भी माँ तेरी महिमा गाते है २
ब्रम्हा विष्णु शिव शंकर भी तेरा ध्यान लगाते है
खुशियों से झोली माँ भरदे २ गोद है लाल से खाली माँ
जय- जय शे...।
तेरे दर पे जो भी आये खुशियों से झोली भर जाये २
जग की पालन करने वाली तेरी है ऊँची शान निराली
मेघा तेरे दर पे आयी २ कैसे जाये खाली माँ
जय- जय शे...।