गौरां तेरे लाला को सबसे पहले मनाते हैं
धुन- साँवरे से मिलने का
गौरां, तेरे लाला को, सबसे पहले, मनाते हैं ॥
भोले, तेरे लाला को, सबसे पहले, मनाते हैं ॥
गंगाजल लाते हैं, फिर चरण धूलाते हैं ।
हो गौरां तेरे लाला को ॥चौकी पे बिठाते हैं ।
गौरां, तेरे लाला को, सबसे पहले...
दूध से नहलाते है, और मुकुट पहनाते हैं ।
गौरां तेरे लाला को ॥हम तिलक लगाते हैं ।
गौरां, तेरे लाला को, सबसे पहले...
बागों में जाते हैं, और फूल तोड़ लाते हैं ।
गौरां तेरे लाला को ॥हम माला पहनाते हैं ।
गौरां, तेरे लाला को, सबसे पहले...
कुण्डल पहनाते है, और पायल पहनाते है ।
गौरां तेरे लाला को ॥हम भोग लगाते है ।
गौरां, तेरे लाला को, सबसे पहले...
मोदक बनाते हैं, और लड्डू बनाते हैं ।
गौरां तेरे लाला को ॥हम भोग लगाते हैं ।
गौरां, तेरे लाला को, सबसे पहले...
कुमकुम लगाते हैं, और दीपक जलाते हैं।
गौरां तेरे लाला की ॥हम आरती उतारते हैं।
गौरां, तेरे लाला को, सबसे पहले...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल