( तर्ज - तुझे सूरज कहूं या चंदा )
खाटू की गलियों में आया तुमको आवाज लगाया
मुझे धीर बधा ने देखो मेरा खाटू वाला आया
श्याम श्री श्याम श्री श्याम खाटू वाले बाबा जय श्री श्याम
गरीबों के हो मसीहा और दुखियों के हो दाता
सच्चा न्याय करता है दीनानाथ कहलाता
एक अर्जी मेरी सुन ले चौखट पर तेरी आया
मुझे धीर बधा ने देखो मेरा खाटू वाला आया ...
श्री श्याम चरण शरण में मुझे जीवन है बिताना
अंतिम सांसों तक मुझको तेरे भजनों को है गाना
तुझे याद करूं मैं पल - पल ख्वाहिश छोटी लाया
मुझे धीर बधा ने देखो मेरा खाटू वाला आया ...
चाहे कितनी सदियां बीते चाहे बीते कितनी साले
हम हाथ उठा कर कहते मेरा श्याम ही हमें संभाले
इस कठिन परीक्षा में भी तूने द्वार लकी को बुलाया
मुझे धीर बधा ने देखो मेरा खाटू वाला आया ...