(तर्ज – मोर पंख वाला मिल गया)
ऐसी कृपा ये की है, नज़रें तेरी जो पड़ी हैं,
मेरा भी काम बन गया,
मेरा भी नाम बन गया॥
आया जब से दर पे बाबा, सामने मैं पाऊँ,
तुम्हें छोड़ श्याम मैं किसको सुनाऊँ।
उँगली पकड़कर मेरी, मंदिर में तू ही लाया,
साथी मेरा बन गया॥
मेरा भी काम बन गया,
मेरा भी नाम बन गया॥
भक्ति से साँवरे की, चेहरे में निखार है,
कहते हैं हम सभी से, हमें तुमसे प्यार है।
नींद चुराई मेरी, चैन चुराया मेरा,
हारे का सहारा बन गया॥
मेरा भी काम बन गया,
मेरा भी नाम बन गया॥
श्याम सलोना मेरा, गैया चराए,
बंसी बजाकर बाबा, मन को लुभाए।
कीर्तन में आया जब से, भजनों को गाया तब से,
लकी का साथी बन गया॥
मेरा भी काम बन गया,
मेरा भी नाम बन गया॥
Lyrics – Lucky Shuk।a