खाटू में बुलाया है आज मेरे बाबा ने ये प्रेम लुटाया है इस खाटू वाले ने

( तर्ज - तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊगा )

खाटू में बुलाया है आज मेरे बाबा ने
ये प्रेम लुटाया है इस खाटू वाले ने

इतना तो मर्म ना था की खाटू आऊं मैं
मेरे सांवरिया के आज यूं दर्शन पाऊं मैं
खोला किस्मत का ताला आज मेरे बाबा ने
खाटू में बुलाया है आज मेरे बाबा ने ...

भक्तों के संग - संग में दरबार में आया हूं
मेरे बाबा जी को मैं मेरे साथ में पाया हूं
रहमत ये कर दी है आज मेरे दाता ने
खाटू में बुलाया है आज मेरे बाबा ने ...

कोई इत्र लाया है कोई लाया है गुलाब
एक बार खाटू में आऊं मेरा पूरा हो गया ख्वाब
लकी को शरण दे दी आज मेरे बाबा ने
खाटू में बुलाया है आज मेरे बाबा ने ...

Lyrics - ।ucky Shuk।a