( तर्ज़ - सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता है )
तेरी दया से श्याम मेरा जीवन सुधर गया
जो सोचा नहीं था मैंने वो मुझको मिल गया 2
कोई लाता है गुलाब कोई सजाता है तुमको
तू बगिया का माली करता रोशन बगिया को
मेरे मन के मंदिर में तू ही तू बस गया
जो सोचा नहीं था मैंने वो मुझको मिल गया 2
तेरी मोर छड़ी बाबा सबसे निराली है
जो दुखिया आया है ना जाता खाली है
इस भी बेसहारे को तेरा सहारा मिल गया
जो सोचा नहीं था मैंने वो मुझको मिल गया 2
भक्तों से बाबा का ये प्यार पुराना है
इस प्रेमी पागल ने बस तुमको जाना है
लकी को मेरे श्याम गुजारा मिल गया
जो सोचा नहीं था मैंने वो मुझको मिल गया 2
Lyrics - ।ucky Shuk।a