तेरी चौखट पे हम - आकर सदा झुकें
तेरी चौखट पे हम - आकर सदा झुकें
हो चुके हो चुके - सांवरे हम तेरे हो चुके
हो चुके हो चुके - सांवरे हम तेरे हो चुके...
यह लाज हमारी, तेरे हवाले, कर दी है, कर दी है दाता
पल में हमारी पीड़ा तुमने हर ली है , हर ली है दाता
नाता जग से तोड़के - रिश्ता ये तुमसे जोड़के
हो चुके हो चुके - सांवरे तेरे हो चुके...
तस्वीर तेरी इस दिल में बसाकर रखी है , रखली है प्रभु
तकदीर मेरी खाटु में आकर बदली है , बदली है प्रभु
तेरे चरणों को चूम के - तेरी मस्ती में झूम के...
हो चुके हो चुके - सांवरे तेरे हो चुके...
सारे जहाँ से हारके दर तेरे आये है, आये हैं प्रभु
प्रिंस शुभम भजनों की माला लाए ,लाए है प्रभु
तुझको अपना मान के
तुझको सब कुछ जान के
हो चुके, हो चुके, सांवरे तेरे हो चुके...
सिंगर :- प्रिंस शुभम नरेला
(7840820050, 8750104889)
लेखक :- प्रिंस जैन नरेला