सावन का महीना भक्तों
सावन का, महीना भक्तों,
हमें, भोले को, मनाना है ॥
भोले को, मनाना हमें,
शँकर को, मनाना है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
भोले, तेरी जटाओं में, गंगा बड़ी प्यारी है ॥
भोले तेरी, गंगा में, हम सबको नहाना है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
भोले, तेरे माथे पर, चंदा बड़ा प्यारा है ॥
भोले तेरे, चंदा से, सारा जग उजियारा है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
भोले, तेरे गले में, नाग बड़ा प्यारा है ॥
भोले तेरे, नाग को, हमें दूध पिलाना है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
भोले, तेरे हाथों में, डमरू बड़ा प्यारा है ॥
भोले तेरे, डमरू पर, हम सबको नचाना है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
भोले, तेरे संग में, गौरा बड़ी प्यारी है ॥
भोले तेरी, गौरा को, हमें फूलों से सजाना है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
भोले, तेरी गोदी में, गणपति बड़ा प्यारा है ॥
भोले तेरे, गणपति को, हमें शीश झुकाना है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
भोले, तेरे पैरों में, घुँघरू बड़े प्यारे ॥
भोले तेरे, द्वारे पे, नंदी बड़ा प्यारा है ॥
सावन का, महीना भक्तों...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल