भोले तेरे चरणों में, मेरा हर अरमान रहे

भोले तेरे चरणों में मेरा हर अरमान रहे,
मेरी हर साँसों में बस तेरा ही नाम रहे।
भोले तेरे चरणों में मेरा हर अरमान रहे॥

जब-जब मन घबराया है, तेरा ही ध्यान किया,
तेरी कृपा ने बाबा, हर मुश्किल आसान किया।
तेरी दया की छाया में मेरा हर मुकाम रहे,
मेरी हर साँसों में बस तेरा ही नाम रहे॥

जीवन की राहों में, अँधियारा छाया था,
तेरी कृपा का दीपक बन, उजियारा आया था।
तेरी भक्ति से रोशन मेरा हर एक धाम रहे,
मेरी हर साँसों में बस तेरा ही नाम रहे॥

भोले तेरे चरणों में मेरा हर अरमान रहे,
मेरी हर साँसों में बस तेरा ही नाम रहे॥

ललित गेरा झज्जर

श्रेणी
download bhajan lyrics (128 downloads)