मेरी कांवड़ का मान आज बढ़ जायेगा, बढ़ जायेगा

मेरी कांवड़ का मान आज बढ़ जायेगा, बढ़ जायेगा
भोले आयेंगे तो कांवड़ चढ़ाऊँगा।
गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा भी चढ़ाऊँगा।
मेरी कांवड़ का मान आज बढ़ जायेगा, बढ़ जायेगा॥

भोले आयेंगे तो जल मैं चढ़ाऊँगा,
बेलपत्र, धतूरा भी ले आऊँगा।
भोले आयेंगे तो कांवड़ चढ़ाऊँगा,
मेरी कांवड़ का मान आज बढ़ जायेगा॥

भोले आयेंगे तो डमरू बजाऊँगा,
महादेव का जयकार भी लगाऊँगा।
बोल बम बोलके उन्हें भी नचाऊँगा,
मेरी कांवड़ का मान आज बढ़ जायेगा॥

भोले आयेंगे तो खुशियाँ मनाऊँगा,
बाबा आयेंगे तक दीप जलाऊँगा।
उनके चरणों में शीश झुकाऊँगा,
मेरी कांवड़ का मान आज बढ़ जायेगा॥

सिंगर - ललित गेरा झज्जर
(Youtube Channe।- SLG Musician)

श्रेणी
download bhajan lyrics (38 downloads)