भोले तो दौड़े चले आएँगे

भोले तो दौड़े चले आएँगे

भोले तो, दौड़े, चले आएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ॥
मन से, पुकारो ज़रा, मन से पुकारो ॥
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, धोती ना कुर्ता ॥
भोले तो ॥।बाघंबर, में आएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, मुकुटा ना सेहरा ॥
भोले तो ॥।गंगा, ले आएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, हाथों में कंगना ॥
भोले तो ॥।रूद्रक्ष, पाएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, ढोलक मंज़ीरा ॥
भोले तो ॥।डमरू, बजाएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, मोतियन की माला ॥
भोले तो ॥।सर्प, लहराएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, लड्डू ना पेड़ा ॥
भोले तो ॥।भांग, धतूरा खाएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, मोटर ना गाड़ी ॥
भोले तो ॥।नंदी, पे आएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...

भोले, को भाए ना, गोपी ना सखियाँ ॥
भोले तो ॥।गौरां, संग आएँगे,
ज़रा, मन से पुकारो ।
भोले तो, दौड़े, चले आएँगे, ज़रा मन...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी