मेरे घर आज पधारो गजानन, मंगल दीप जलेंगे

मेरे घर आज पधारो गजानन,
मंगल दीप जलेंगे।
ढोल नगाड़े गूंज उठेंगे,
गणपति बप्पा आएंगे॥

गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ति मोरया।
विघ्न हरन सुखकर दाता,
सबके प्यारे मोरया॥

सजे हुए हैं फूलों के द्वारे,
गूंज रहे जयकारे।
मोदक का भोग लगाएँ सब,
भर दो खुशियों के भंडारे॥

मेरे घर आज पधारो गजानन,
मंगल दीप जलेंगे।
ढोल नगाड़े गूंज उठेंगे,
गणपति बप्पा आएंगे॥

रिद्धि-सिद्धि संग लेकर आना,
हर मन की आस जगाना।
जिसने सच्चे मन से पुकारा,
उसका भाग्य चमकाना॥

जय गणेश जय गणेश,
गूंजे हर घर-आंगन।
तेरे नाम से रोशन होगा,
भारत का हर जन-जन॥

गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ति मोरया।
मेरे घर आज पधारो गजानन,
सदा हमारे मोरया॥

ललित गेरा (SLG Musician)

श्रेणी
download bhajan lyrics (175 downloads)