हाय ! चले गए महाराज

हाय ! चले गए महाराज

हाय ! चले गए महाराज,
मुख मोड़ गए, हमें छोड़ गए,
कर गए हम सब को अनाथ।
कोई गुनाह तो हमारा भी होगा।
खुदा हम से खफा जो होगा।
हम हुए गमज़दा, सतगुरु हो गए जुदा,
रुठ गई हम से है कायनात

  • हाय ! चले गए महाराज,

    रहिमों कर्म हमपै तूने कमाया।
    मनमुख से हमें गुरुमुख बनाया।
    तेरा नज़रे कर्म, नहीं भूलेंगे हम,
    सत्तगुरुदेव हरि जी महाराज
  • हाय ! चले गए महाराज,

    जब तक दुनियां आबाद रहेगी।
    सतगुरु तुम्हारी याद रहेगी।
    तेरी राहों पे हम, चलेंगे सदा हम,
    शपथ लेते मधुप हम यह आज
  • हाय ! चले गए महाराज

download bhajan lyrics (255 downloads)