ताली बजाकर नमः शिवाय

ताली बजाकर नमः शिवाय
==================
धुन- साँवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
ताली, बजाकर, नमः शिवाय,
हम भी, कहें और, तुम भी कहो ॥
आते, जाते, नमः शिवाय,
हम भी, कहें और तुम भी कहो ॥
ताली, बजाकर, नमः शिवाय...

यही, है बह्या, यही है विष्णु,
यही, तो जग, आधार है ॥
कालेश्वराय महाँ, कालेश्वराय,
हम भी, कहें और, तुम भी कहो ।
ताली, बजाकर, नमः शिवाय...

यही, तंत्र है, यही मंत्र है,
यही, तो वेद, पुराण है ॥
सोमेश्वराय शिव, सोमेश्वराय,
हम भी, कहें और, तुम भी कहो ।
ताली, बजाकर, नमः शिवाय...

यही, बिगाड़े, यही बनाएं,
यही, तो पालन, हार हैं ॥
जटा, धराय शिव, जटा धराय,
हम भी, कहें और, तुम भी कहो ।
ताली, बजाकर, नमः शिवाय...

यही, है धरती, यही है अंबर,
यही, तो पूर्ण, ब्रह्माण्ड हैं ॥
गंगा, धराय शिव, गंगा धराय,
हम भी, कहें और, तुम भी कहो ।
ताली, बजाकर, नमः शिवाय...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी