इस बार सावन में बन ठन के आना
इस बार, सावन में, बन ठन के आना ॥
गौरां, को लाना भोले, गणपत को लाना ॥
देर, ना लगाना भोले, देर ना लगाना ॥
मेरे, अंगना में, मेघा बहुत है ।
मेघा, बहुत है, पानी बहुत है ।
अपनी, यह गंगा भोले, घर रख आना ।
देर, ना लगाना भोले, देर ना लगाना ।
इस बार, सावन में, बन ठन के...
मेरे, अंगना में, उज़ाला बहुत है ।
उज़ाला, बहुत है, उज़ाला बहुत है ।
अपना, यह चंदा भोले, घर रख आना ।
देर, ना लगाना भोले, देर ना लगाना ।
इस बार, सावन में, बन ठन के...
मेरे, घर में, बच्चे हैं छोटे ।
छोटे, छोटे हैं, छोटे छोटे ।
अपने, काले सांपों को, घर छोड़ आना ।
देर, ना लगाना भोले, देर ना लगाना ।
इस बार, सावन में, बन ठन के...
सास, ससुर मेरे, बूढ़े बहुत हैं ।
बूढ़े, बहुत हैं, बूढ़े बहुत हैं ।
डमरू, की तान भोले, डम डम बजाना ।
देर, ना लगाना भोले, देर ना लगाना ।
इस बार, सावन में, बन ठन के...
मेरी, गलियों में, ऊँची नीची सीढ़ियाँ ।
ऊँची, नीची सीढ़ियाँ, ऊँची नीची सीढ़ियाँ ।
पैदल, ही आना भोले, नंदी ना लाना ।
देर, ना लगाना भोले, देर ना लगाना ।
इस बार, सावन में, बन ठन के...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल