नंदी पे हो के सवार
नंदी पे, हो के सवार,
भोले जी, मेरे घर आना ॥
घर, आना मेरे, घर आना ॥
नंदी पे, हो के सवार, भोले...
माथे, भोले के, चंदा विराजे ॥
जटा में, बहे गंगा धार,
भोले जी, मेरे घर आना ।
नंदी पे, हो के सवार, भोले...
कान, भोले के, कुण्डल विराजे ॥
गले में, सर्पों का हार,
भोले जी, मेरे घर आना ।
नंदी पे, हो के सवार, भोले...
हाथ, भोले के, डमरू विराजे ॥
अंग, सोहे, मृग छाल,
भोले जी, मेरे घर आना ।
नंदी पे, हो के सवार, भोले...
संग, भोले के, गौरां विराजे ॥
गोदी में, गणपति लाल,
भोले जी, मेरे घर आना ।
नंदी पे, हो के सवार, भोले...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल