नहीं जो थामा तुमने साँवरियाँ कहाँ जाऊँगा मैं
तू ही बता तू ही बता 2
तेरा सहारा मुझको साँवरियाँ कहाँ जाऊँगा मैं
तू ही बता तू ही बता 2
मेरी किस्मत बाबा ,अब तेरे हाथो में
नहीं जी पाऊँगा मैं ,ऐसे हालातो में
तू ही बता तू ही बता 2
मेरी जो किस्मत ना सवारोगे, कहाँ जाऊँगा मैं
तू ही बता तू ही बता 2
तेरे होते बाबा ,कहीं हार ना जाऊँ मैं
दुख इतने जीवन में ,कहीं पार ना पाऊँ मैं
तू ही बता तू ही बता 2
मेरे जो दुखड़े ना मिटाओगे कहाँ जाऊँगा मैं
तू ही बता तू ही बता 2
ठुकराया जमाने ने बस तुम पे भरोसा है
अपनों ने भी बाबा मुझे हर पल कोसा है
तू ही बता तू ही बता 2
नजर जो मुझसे तुम भी फेरोगे कहा जाऊँगा मैं
तू ही बता तू ही बता 2
अब इतनी परीक्षा तो ,नहीं दे पाऊँगा मैं
तुमने जो छोड़ दिया ,तो मर जाऊँगा मैं
तू ही बता तू ही बता 2
अनुज को धीरज ना बंधाओगे कहा जाएगा वो
तू ही बता तू ही बता 2
बस तुमसे आस मेरी गर वो भी टूट गई
तक़दीर मेरी जैसे मुझसे ही रूठ गई
तू ही बता तू ही बता 2
शरण में जो ना मुझको लोगे तुम कहाँ जाऊँगा मैं
तू ही बता तू ही बता 2
लेखक अनुज जैन
सिंगर शुभम चौहान