कह देना गौरां रानी से
कह देना, गौरां, रानी से,
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
कह देना, गौरां, रानी से...
ना, सेहरा है, ना लड़ियां है ॥
वह तो जूट, जटाएं, लाए हैं,
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
कह देना, गौरां, रानी से...
ना, माला है, ना टाई है ॥
वह तो, नाग, लपेटे आए हैं,
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
कह देना, गौरां, रानी से...
ना, कंगना है, ना मेंहदी है ॥
वह तो हाथ में, त्रिशूल लाए हैं,
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
कह देना, गौरां, रानी से...
ना, कोट पेंट, ना पटका है ॥
वह तो बाघंमबर, पहन कर, आए हैं,
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
कह देना, गौरां, रानी से...
ना, ढोलक है, ना डी जे है
वो तो डमरू, बजाते आए हैं,
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
कह देना, गौरां, रानी से...
ना, घोड़ा है, ना हाथी है ॥
वह तो नंदी पे, चढ़कर, आए हैं,
तुम्हें, शिव जी ब्याहने, आए हैं ॥
कह देना, गौरां, रानी से...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल