माता गोरा के लाल तेरी महिमा अपार, सबसे पहले पूजे तुझे सारा संसार

माता गोरा के लाल , तेरी महिमा अपार ,
सबसे पहले पूजे , तुझे सारा संसार ,

रिद्धि सिद्धि के , तुम हो दाता ,
अपने भक्तो के , तुम हो भाग्य विधाता ,
सारा जग ये करे , तेरी जय जयकार ,

माता गोरा के लाल , तेरी महिमा अपार ,
सबसे पहले पूजे , तुझे सारा संसार ,

शिव शंकर के , तुम हो प्यारे ,
मा गोरा के , तुम हो दुलारे ,
सारे देव करे , तेरी जय जयकार ,

माता गोरा के लाल , तेरी महिमा अपार ,
सबसे पहले पूजे , तुझे सारा संसार ,

दूर्वा और मोदक का , भोग लगाऊ ,
रोज रोज में , तेरी आरती गाऊ ,
तेरे चरणों में शीश , झुकाऊ बार बार ,

माता गोरा के लाल , तेरी महिमा अपार ,
सबसे पहले पूजे , तुझे सारा संसार ,

दीन दुखियो के तुम , संकट मिटाते ,
अपने भक्तो की तुम , लाज बचाते ,
मेरी विनती भी बप्पा , करो स्वीकार ,

माता गोरा के लाल , तेरी महिमा अपार ,
सबसे पहले पूजे , तुझे सारा संसार ,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

श्रेणी