दो दो दुल्हनियाँ के बीच

दो दो दुल्हनियाँ के बीच

दो दो, दुल्हनियाँ के बीच,
फँस गए, गणराजा ॥
ओ फँस गए, गणराजा,
ओ फँस गए, गणराजा ॥
दो दो, दुल्हनियाँ के बीच...

रिद्धि, कहे मोहे, बिंदिया ला दे ।
सिद्धि, कहे मोहे, टीका ला दे ॥
अरे, चूहे पे, होकर सवार,
निकल लिए, गणराजा ।
दो दो, दुल्हनियाँ के बीच...

रिद्धि, कहे मोहे, झुमके ला दे ।
सिद्धि, कहे मोहे, नथनी ला दे ॥
अरे, चूहे पे, होकर सवार,
निकल लिए, गणराजा ।
दो दो, दुल्हनियाँ के बीच...

रिद्धि, कहे मोहे, हरवा ला दे ।
सिद्धि, कहे मोहे, माला ला दे ॥
अरे, चूहे पे, होकर सवार,
निकल लिए, गणराजा ।
दो दो, दुल्हनियाँ के बीच...

रिद्धि, कहे मोहे, चूड़ियाँ ला दे ।
सिद्धि, कहे मोहे, कँगना ला दे ॥
अरे, चूहे पे, होकर सवार,
निकल लिए, गणराजा ।
दो दो, दुल्हनियाँ के बीच...

रिद्धि, कहे मोहे, लंहगा ला दे ।
सिद्धि, कहे मोहे, साड़ी ला दे ॥
अरे, चूहे पे, होकर सवार,
निकल लिए, गणराजा ।
दो दो, दुल्हनियाँ के बीच...

रिद्धि, कहे मोहे, पायल ला दे ।
सिद्धि, कहे मोहे, बिछुए ला दे ॥
अरे, चूहे पे, होकर सवार,
निकल लिए, गणराजा ।
दो दो, दुल्हनियाँ के बीच...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी