मंदिर में ज्योत जले
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन हरे हरे ॥
गज़ानन, हरे हरे, गज़ानन हरे हरे ॥
तूने, भक्तों के, कष्ट हरे, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन ...
पिता, तुम्हारे, भोले बाबा ॥
डम डम, डमरू बजे, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन...
माता, तुम्हारी, गौरां मईया ॥
गोदी में, लाल धरे, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन...
मामी, तुम्हारी, लक्ष्मी मईया ॥
धन, भंडार भरे, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन...
पत्नी, तुम्हारी, ऋद्धि-सिद्धि
मोतियन, माँग भरे, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन...
मूषक, की है, तेरी सवारी ॥
लड्डुवन, भोग लगे, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन...
पुत्र, तुम्हारे, शुभ और लाभ ॥
सब कुछ, मंगल करे, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन...
भक्त, तुम्हारे, खड़े हाथ जोड़े ॥
सारे, विघ्न हरो, गज़ानन हरे हरे ।
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल