मेरे गणपति जी महाराज
मेरे, गणपति जी, महाराज,
हमारे घर, आ जाना ॥
आ, जाना देवा, आ जाना ॥
हे शिव, गौरां के लाल,
हमारे घर, आ जाना ।
मेरे, गणपति जी, महाराज...
चंदन, चौकी पे, तुमको बिठाएँगे ।
केसर, रौली का, तिलक लगाएँगे ॥
हम, कर रहें, तेरा इंतज़ार,
हमारे घर, आ जाना ।
मेरे, गणपति जी, महाराज...
रोज़, सवेरे तेरी, आरती करेंगे ।
भोग, लगाके तेरी, पूजा करेंगे ॥
तेरा नाम, जपेंगे सुबह शाम,
हमारे घर, आ जाना ।
मेरे, गणपति जी, महाराज...
एक, पंथ दो, काज़ करेंगे ।
तेरी, कृपा से मेरे, कष्ट मिटेंगे ॥
हम, भक्तों की, सुन लो पुकार,
हमारे घर, आ जाना ।
मेरे, गणपति जी, महाराज...
जब तक, सूरज, चाँद रहेगा ।
सारा, जगत तेरा, नाम रटेगा ॥
ओ देवा, रखना, हमारी लाज़,
हमारे घर, आ जाना ।
मेरे, गणपति जी, महाराज...
हम, सब मिलकर, तेरे दर आए ।
चरणों में, देवा तेरे, शीश झुकाए ॥
मैं तो, बिनती करूँ, बारंबार,
हमारे घर, आ जाना ।
मेरे, गणपति जी, महाराज...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल