शिव जोगिया गोरा के पिया

शिव जोगिया गोरा के पिया

धुन- परदेसिया मैंने तुझको पिया
शिव जोगिया, गोरा के पिया ।
शिव जोगिया, गोरा के पिया,
ओ तूने, डमरू बजाके, मेरा, दिल ले लिया ॥

माथे पे, चंदा है, जटाओं में, गंगा है ।
माथे, पे चंदा है, जटाओं, में गंगा है,
ओ तूने, गंगा बहा के, मेरा, दिल ले लिया ।
शिव जोगिया, गोरा के पिया...

कानों में, कुंडल हैं, गले में, सर्प हैं ।
कानों, में कुंडल है, गले, में सर्प है,
ओ तूने, सर्प दिखा के, मेरा, दिल ले लिया ।
शिव जोगिया, गोरा के पिया...

हाथों में, डमरू है, अंगों पे, भस्मी है ।
हाथों, में डमरू है, अंगों, पे भस्मी है,
ओ तूने, भस्मी रमा के, मेरा, दिल ले लिया ।
शिव जोगिया, गोरा के पिया...

पांव में, खड़ाऊं हैं, नंदी की, सवारी है ।
पांव, में खड़ाऊं है, नंदी, की सवारी है,
ओ तूने, नंदी दिखाकर, मेरा, दिल ले लिया ।
शिव जोगिया, गोरा के पिया...

भक्तों के, मन में भोले, साथ में, गौरा मां है ।
भक्तों, के मन में भोले, साथ, में गौरा मां,
ओ तूने, दर्श दिखा के, मेरा, दिल ले लिया ।
शिव जोगिया, गोरा के पिया...
अपलोडर-अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (10 downloads)