रुनक झुनक चले आए रे शँकर के ललनवा

रुनक झुनक चले आए रे

रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के ललनवा ॥
शँकर, के ललनवा माँ, गौरां के ललनवा ॥
नचत नचत, चले आए रे, गौरां के ललनवा ॥
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

छोटे, से शीश पे, बड़ा सा मुकटा ।
ओ बड़ा, सा मुकटा, ओ बड़ा, सा मुकटा ।
छोटे, से शीश पे, बड़ा सा मुकटा ।
केसर, तिलक, लगाए रे, शँकर के ललनवा ॥
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

छोटी, छोटी अख्खियों में, मोटा सा कज़रा ॥
ओ मोटा, सा कज़रा, ओ मोटा, सा कज़रा ।
छोटी, छोटी अख्खियों में, मोटा सा कज़रा ॥
मंद, मंद, मुस्काए रे, शँकर के ललनवा ॥
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

कानों, में कुंडल, गले में माला ।
ओ गले, में माला, ओ गले, में माला ।
कानों, में कुंडल, गले में माला ।
कमल, खिलाते, आए रे, शँकर के ललनवा ॥
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

छोटे, छोटे हाथों में, मोटे मोटे कँगना ।
ओ मोटे, मोटे कँगना, ओ मोटे, मोटे कँगना ।
छोटे, छोटे हाथों में, मोटे मोटे कँगना ।
शंख, बजाते, आए रे, शँकर के ललनवा ॥
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

छोटे, छोटे पैरों में, चाँदी की पायल ।
ओ चांदी, की पायल, ओ चांदी, की पायल ।
छोटे, छोटे पैरों में, चाँदी की पायल ।
छम, छम करते, आए रे, शँकर के ललनवा ॥
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

मोटा, सा पेट और, लंबी सी सूंड है ।
ओ लंबी, सी सूंड है, ओ लंबी, सी सूंड है ।
मोटा, सा पेट और, लंबी सी सूंड है ।
मोदक, भोग, लगाए रे, शँकर के ललनवा ॥
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

पीला, पीतांबर, तन पर सोहे ।
ओ तन, पर सोहे, ओ तन, पर सोहे ।
पीला, पीतांबर, तन पर सोहे ।
रिद्धि सिद्धि, संग में, लाए रे, शँकर के ललनवा ।
शुभ लाभ, को भी, लाए रे, शँकर के ललनवा ।
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...

सब, भक्तों की, झोली भर दो ।
ओ झोली, भर दो, ओ झोली, भर दो ।
सब, भक्तों की, झोली भर दो ।
कीर्तन में, दर्श, दिखाओ रे, शँकर के ललनवा ।
रुनक झुनक, चले आए रे, शँकर के...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी