गणपति लेके विदाई जब जाना

गणपति लेकर विदाई जब जाना

गणपति लेकर, विदाई, जब जाना,
मेरे सिर पे, हाथ, रख जाना ॥
ओ मेरे सिर पे, हाथ, रख जाना ॥
गणपति लेकर, विदाई...

भादों, में तुम्हें, घर लाए हैं ।
और चरण, तुम्हारे, धुलाए हैं ॥
घर में, प्रेम की, गंगा बहाना,
मेरे सिर पे, हाथ, रख जाना ॥
गणपति लेकर, विदाई...

मैंने, चुन चुन, फ़ूल चढ़ाए हैं ।
और फूलों, की माला, पहनाई है ॥
घर, फ़ूलों सा, तुम महकाना,
मेरे सिर पे, हाथ, रख जाना ॥
गणपति लेकर, विदाई...

हम मोदक, और लड्डू, लाए हैं ।
और, प्रेम से तुमको, खिलाए हैं ॥
हम सबके, भण्डारे, भर जाना,
मेरे सिर पे, हाथ, रख जाना ॥
गणपति लेकर, विदाई...

मैंने, दस दिन, तुमको पूजा है ।
कोई, देव न, तुम सा दूजा है ॥
फिर, आऊँगा, कह कर, जाना,
मेरे सिर पे, हाथ, रख जाना ॥
गणपति लेकर, विदाई...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी