खाटू वाला श्याम ही तो, हारों का सहारा है-2
लिया उसको गोद में, जिसने पुकारा है-2
मैं फूला ना समाऊँ यहाँ-2
यही सच्चा दवारा है, मिले डूबे को किनारा है-2
यही सच्चा दवारा है, मिले डूबे को किनारा है-
श्याम ध्वजा ले हाथ में, पहली बार जो आता है-2
तोरण द्वार से ही, साँवरे को संग पाता है-2
ओ अब दिल उसका कहे-2
ओ अब दिल उसका कहे-
खाटू धाम हमारा है, यहाँ आना दुबारा है-
यही सच्चा दवारा है, मिले डूबे को किनारा है-2
खाटू में ही शीश है, जग के महादानी का-2
खाटू में ही बन जाता, रुका काम प्राणी का-2
ओ तीन बाणधारी का-2
ओ तीन बाणधारी का,
हमनें रूप निहारा है, और तन मन वारा है-
यही सच्चा दवारा है, मिले डूबे को किनारा है-2
खाटू का है हर कण हीरा, चंदन यहाँ की माटी है-2
श्याम कुण्ड की धारा, मोरछड़ी कष्ट मिटाती है-2
ओ भोग पीताम्बरी का-2
ओ भोग पीताम्बरी का,
लगे सबने प्यारा है, तेरे पार्थ ने विचारा है-
यही सच्चा दवारा है, मिले डूबे को किनारा है-2